something knowledge

        • लोकसभा : एक दृष्टि में:.\
  • Q1. प्रथम लोकसभा चुनाव कब हुआ?
  • Ans=1952
                Q2. लोकसभा का वर्णन संविधान के किस अनुच्छेद में है?
                Ans अनुच्छेद-81
                Q3. लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
               Ans जीoवीo मावलंकर
                Q4. लोकसभा सदस्य होने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
               Ans 25 वर्ष
               Q5. लोकसभा सीटों की सबसे ज्यादा संख्या वाला राज्य कौन है?
              Ans उत्तर प्रदेश(80)
:. सिक्किम विधानसभा चुनाव 2019 :.

   सिक्किम विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को बहुमत प्राप्त हुआ। सिक्किम में विधानसभा की कुल 32 सीटें हैं,इनमें से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 17 सीटों पर जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रांट ने 15 सीटों पर जीत हासिल की। इसके साथ ही सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रांट के पवन कुमार चामलिंग को मुख्यमंत्री पद गंवाना पड़ा। इसके साथ ही उनका 25 वर्ष का शासन भी समाप्त हो गया


  • * 27 मई 2019 को सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के प्रेम सिंह तमांग ने राज्य क
नए मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. थं

 *ओडिशा विधानसभा चुनाव 2019 * 

ओडिशा विधानसभा चुनाव 2019 में सत्ताधारी बीजू जनता दल को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है।ओडिशा में विधानसभा की कुल 146 सीटें है इनमें से बीजू जनता दल ने 112 सीटों पर, बीजेपी 23 सीटों पर तथा कांग्रेस ले 9 सीटों पर जीत हासिल की। अब बीजेपी ओडिशा में प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उभरा है।इन चुनाव में एक सीट स्वतंत्र उम्मीदवार को तथा 1 सीट कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) को मिली है। * 29 मई 2019 को बीजू जनता दल के नवीन पटनायक ने लगातार पांचवी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.

  1. *अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2019 *
  1.  अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बहुमत प्राप्त किया।अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं। इनमें से 3 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था। इसके पश्चात केवल 57 सीटों के लिए मतदान किया गया। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सर्वाधिक 38 सीटें प्राप्त हुई है। जनता दल (यूनाइटेड) को चुनाव में 7 सीटें प्राप्त हुई है। नेशनल पीपल्स पार्टी को 5 सीटों पर विजय प्राप्त हुई। इस बार कांग्रेस मात्र 4 सीटों पर सिमट गई। अरुणाचल प्रदेश स्थानीय पार्टी पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश को 1 सीट प्राप्त हुई है। * 29 मई 2019 को भारतीय जनता पार्टी के पेमा खांडू ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। 
  2.  *आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2019 * 

  3. आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2019 में युवाजन श्रमिक रयुतु कांग्रेस पार्टी(YSRCP) को शानदार 151 सीटें मिली।गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में विधानसभा की कुल 175 सीटें है। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगू देशम को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उनकी तेलुगू देशम पार्टी मात्र 23 सीटों पर सिमट कर रह गई। जनसेना पार्टी को चुनाव में 1 सीट प्राप्त हुई है। * 30 मई 2019 को (YSRCP) जगमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। * 







SHOAPING LINK HERE

Comments

Post a Comment